इस मंडी में बिकते है सुखी नीम के पत्ते , कीमत जानकर लगेगा झटका

Aaj ke neem patti bhav 2025 : शायद कोई व्यक्ति ऐसा होगा जिसके घर के आसपास में नीम का पेड़ नहीं लगा होगा।लगभग सभी व्यक्तियों के आसपास नीम के पेड़ होते हैं। और यदि आप किसान हो तो आपके खेत में अवश्य नीम का पेड़ लगा होगा। लेकिन आपको बिल्कुल भी इसके बारे में जानकारी नहीं होगी, कि आखिरकार नीम का पत्ता बिकते भी है।

बाजार में इनका काफी ज्यादा भाव है। इसकी कीमत वर्तमान समय में गेहूं से ज्यादा चल रही है। और पूरे 12 महीने में इसकी मांग रहती है। क्योंकि इसका उपयोग औषधि बनाने में किया जाता है लेकिन ज्यादातर किसानों को इसका ज्ञान नहीं है।

सुखे नीम के पत्ते का भाव

पूरे भारतवर्ष में एक ही ऐसी मंडी मौजूद है जहां पर इस तरह की औषधियां की बिक्री होती है। यह मंडी मध्य प्रदेश में मौजूद है। मध्य प्रदेश में एक नीमच नाम से जगह है। वहां पर ही यह मंडी मौजूद है। नीमच औषधि मंडी का काफी नाम है, क्योंकि यहां पर औषधीय की काफी ज्यादा बिक्री होती है। यहां पर तरह-तरह की जड़ी बूटियां आती है। और तरह-तरह के पत्ते आते हैं जिनके बारे में आपको जानकारी नहीं है। इन सभी का हजारों में भाव है। जिन किसानों को भी इस बारे में जानकारी लगी है, वह सभी इस मंडी में जाकर अपने घर के आसपास बेकार पत्तों को यहां पर ले जाकर बेच देते हैं। और अच्छा खासा मुनाफा कमा लेते हैं। बात करें यहां पर सुखी नीम के पत्तों के बारे में तो यहां पर सुखे नीम के पत्तों का भाव 2500 रुपए से लेकर ₹3000 प्रति क्विंटल चल रहा है। यदि आप गले पत्ता लेकर जाते हो उनमें हल्की नमी होती है, तो उसका भाव आपको ₹1500 से लेकर ₹200 प्रति क्विंटल के हिसाब से मिलेगा। और यदि आप और ज्यादा गले पेट यहां पर लेकर जाते हो, तो आपको उसका भाव मात्र ₹500 प्रति कुंतल के हिसाब से मिलेगा। यदि आप यहां पर नीम के पत्ते लेकर जाते हो बचने के लिए तो आपको केवल यहां पर सूखे पत्ते ही लेकर जाना है, क्योंकि कई बार गिले पत्तों को खरीद नहीं जाता है।

Leave a Comment